राष्ट्रीय पर्व संविधान दिवस


आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को श्री जगदेव सिंह संस्कृत महाविद्यालय सप्त ऋषि आश्रम हरिद्वार में संविधान दिवस पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष आई एम गोस्वामी जी की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत शिक्षा निदेशक श्रीमती कंचन देवराडी जी उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल जी तथा हरिपुर ग्राम पंचायत सदस्य श्री सूरज सुंदरियाल जी उपस्थितरहे। मुख्य अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र कुमार गौनियाल जी द्वारा किया गया। तदनंतर संविधान के रूपरेखा की प्रस्तावना के साथ वंदे मातरम पर व्याख्यान दिया गया मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक महोदया ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान एवं वंदे मातरम के रचयिता स्वर्गीय बंकिम चंद्र चटर्जी के द्वारा यह गीत स्वदेश प्रेम एवं एकता और विरोध का प्रमुख नारा बन गया उन्होंने कहा कि यह गीत नहीं बल्कि एक चेतना थी। जिसमें देश की एकता साहस और मातृ भूमि के प्रति समर्पण की भावना का प्रतिनिधित्व करता है उपरोक्त कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने अपने विचार प्रकट किये। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम में आश्रम के प्रशासक डॉ वेद प्रकाश शर्मा एवं सप्तऋषि आश्रम के प्रबंधक विनोद सैनी एवं डॉ श्यामलाल गौड़ ,विवेक कुमार ,डॉक्टर भगवती प्रसाद राविंद्र कुमार, गौरव गौड़जी ,डॉक्टर कमलेश कुमार जी ,दिगंबर प्रसाद जी गोपाल जी ,गीता उनियाल ,डॉक्टर आकाश इत्यादि उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *